आशीष गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से मनाया अपना 50वां जन्मदिन

0
47

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने शनिवार को अपना 50वां जन्मदिवस पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा परिवार के साथ बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आने वाले विधानसभा चुनाव में जी-जान से जुटने का आह्वान किया।

रामनगर रोड पर स्थित अपने आवास पर भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने अपनी पत्नी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के बीच अपना 50वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ जीवन के इन वर्षों में प्रदान किया है। इस दौरान उन्होंने यह भी संदेश दिया कि आने वाला विधानसभा चुनाव काफी निकट है। हम सबको मिलकर यह चुनाव बड़ी खुशी उल्लास और पूरी ऊर्जा के साथ लड़ना है तथा जीतना भी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बहुत ही अच्छे ढंग से कार्य कर रही है तथा बहुत ही पॉजिटिव माहौल है। अबकी बार 60 के पार के लक्ष्य के तहत भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। अन्य पार्टियों के मुकाबले भाजपा की तैयारियों के मामले में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य पार्टियों के मुकाबले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में काफी आगे है। कांग्रेस अपने शीर्ष नेतृत्व की आपसी खींचतान में ही मशगूल है, अभी वह नीचे जनता तक नहीं पहुंच पाई है। आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में कोई वजूद नहीं है। अन्य पार्टियों का भी कोई वजूद नहीं है।

भाजपा बूथ स्तर पर पहुंचने के बाद अब पन्ना प्रमुख बनाने की तरफ आगे बढ़ चुके हैं। बूथ सत्यापन के कार्य मे प्रत्येक कार्यकर्ता लगा हुआ है और उन्हें उम्मीद है कि कार्यकर्ताओ की बदौलत आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छे अंतर से जीत हासिल करने जा रही है।

टिकट की दावेदारी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी की दावेदारी नहीं होती है बल्कि कार्य महत्वपूर्ण होता है। जैसा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जरूरी समझता है उसी के मुताबिक कार्यकर्ता पदाधिकारी को कार्य सौंपा जाता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी किसी विशेष की नहीं होती है बल्कि पार्टी की होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव निशान कमल है तथा कमल ही हमारा विधायक है, जिसे भी टिकट मिलेगा कमल ही जीतेगा, इसी भावना के साथ हम सभी लोग तैयारी कर रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर चुनावी मुद्दों और बीते वर्षों में उपलब्धि के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षाे में काशीपुर में बहुत विकास हुआ है, जिनमे आईआईएम की स्थापना, फ्लाईओवर का निर्माण, बाईपास का निर्माण जैसे बड़े-बड़े कार्य हुए हैं। इसके अलावा स्टेडियम का उच्चीकरण, सरकारी अस्पताल का उच्चीकरण, गर्ल्स हाईस्कूल की स्थापना, काशीपुर में नए निवेश के लिए माहौल बनाना चुनौती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here