spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

नशे की हजारों गोलियों के साथ धरा गया आसिफ, अब जायगा जेल

आकाश गुप्ता
कुंडा (महानाद) : पुलिस ने कार्यवाही करजत्रते हुए एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नशे की हजारो गोलया बरामद की हैं।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में एसपी काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशानुसार व सीओ वीर सिंह के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एसओ कुण्डा प्रदीप नेगी के नेतृत्व में एसआई प्रकाश भट्ट, कां. नीरज, देवेन्द्र बिष्ट व हरीश प्रसाद के साथ केवीआ हॉस्पिटल के पास फ्लाईओवर से मोटरसाईकिल नम्बर यूपी20-बीवाई- 6351 सवार मौ. आसिफ (32 वर्ष) पुत्र मौ. उमर निवासी ग्राम बरखेड़ा, थाना- स्योहारा, जनपद- बिजनौर को नशे के लिये इस्तेमाल होने वाली गोलियों स्पास्मो प्रोक्सीवोन प्लस की 1872 व प्रोक्सीवैल स्पास की 7200 (कुल 9072) गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आसिफ ने बताया कि वह अधिक लाभ कमाने के लालच के कारण इन गोलियों को जनपद-बिजनौर से लाकर नशेड़ियों को काशीपुर में बेचने लाया था। बरामद गोलियों की कुल बाजार कीमत करीब लगभग एक लाख सत्तर हजार रुपये है।

अभियुक्त आसिफ के विरुद्ध थाना कुण्डा में एफाईआर सं. 165/2022 धारा 08/22/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles