spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

दुस्साहस काशीपुर : मोबाइल लुटेरों को पकड़ने गई पुलिस की टीम के साथ धक्कामुक्की, पुलिसकर्मी घायल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : मोबाइल लुटेरों को पकड़ने गई रात्रि गश्ती पुलिस टीम के साथ भीड़ ने अभद्रता कर धक्का मुक्की कर जान से मारने कि धमकी दी। इस दौरान एक पुलिस कर्मी चोटिल हो गया। पुलिस कर्मी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद तथा 8-10 अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बांसफोड़ान पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल ताराचंद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट को सूचना मिली कि मोबाइल लूट करते दो व्यक्तियों को लोगों ने दबोच लिया है। सूचना मिलते ही बांसफोड़ान पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट कांस्टेबल ताराचंद व अनिल मनराल सूद अस्पताल वाली गली में पीपल के पेड़ में पास पहुंचे। वहां पर करीब 100-200 लोगों कि भीड़ लगी हुई थी। भीड़ आक्रोशित थी। भीड़ के कुछ व्यक्ति शराब के सेवन किए हुए लग रहे थे। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को बीच-बचाव किया गया तथा शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि इन दोनों ने मेरा मोबाइल लूटा है।

ताराचंद ने बताया कि मौके पर भीड़ आक्रोशित थी और रात्रि के समय था। जिस कारण सुरक्षा की दृष्टि से शिकायतकर्ता व पकड़े गए दो व्यक्तियों को पुलिस अपने साथ सरकारी वाहन की तरफ ले जाने लगे। इस बीच भीड़ में से नरेंद्र चौधरी नाम से एक व्यक्ति व उसके बेटे गौरव चौधरी के अलावा अन्य 8-10 व्यक्तियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। धक्का मुक्की में वह (कांस्टेबल ताराचंद) चोटिल हो गये। इसके बाद एसआई जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल जगत सिंह व मनोज कुमार भी मौके पर आ गए और किसी तरह मोबाइल लुटेरों को थाने लेकर आये।

कांस्टेबल ताराचंद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ नामजद तथा 8-10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles