spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

अवैध कालोनियों पर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर

रुद्रपुर/बाजपुर (महानाद) : जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के उपाध्यक्ष अभिषेक रुहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों, जिनके विरुद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण आदेश पारित है, के विरूद्ध ध्वस्तीकरण कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज 30 मई बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय कार्यालय, काशीपुर द्वारा तहसील बाजपुर में मेघराज गर्ग आदि द्वारा बेरिया रोड, ग्राम खमरिया तहसील बाजपुर व आजाद जीत पुत्र भगवंत सिंह, सर्वजीत सिंह/हितबद्ध व्यक्ति आदि मुण्डिया पिस्तौर, मुरादाबाद-नैनीताल रोड, गुरुद्वारे के सामने, बाजपुर में विकसित की गई/जा रही कालोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई।

अभिषेक रुहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों आदि के विरुद्ध भविष्य में भी कार्यवाही गतिमान रहने हेतु अवगत कराया गया एवं आमजन कालोनाईजरों से यह अपील की गयी कि विधिवत मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत किये जाने के उपरान्त ही निर्माण/विकास की कार्यवाही करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles