spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

आजाद बने देवभूमि पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष

आशुतोष शर्मा

बाजपुर (महानाद) : देवभूमि पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने क्षेत्रीय निवासी पर्वत शांति समाचार पत्र के प्रधान संपादक मदन मोहन आजाद की पत्रकारिता के प्रति निष्ठा एवं पत्रकारों को न्याय दिलाने व उनके हितों के प्रति चिंतन मनन करने की भावना को देखते हुए संघ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करते हुए पूरी लगन से कार्य करने का आह्वान किया है। अग्रवाल ने जल्द से जल्द प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही सभी जनपदों की इकाइयों का गठन करने के निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन ‘आजाद’ ने कहा कि उनको जिस जिम्मेदारी से यह दायित्व सौंपा गया है, वेे पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करेंगे। जल्द से जल्द सभी इकाइयों का गठन किया जाएगा तथा पत्रकारों के सामने पैदा होने वाली समस्याओं के निराकरण के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है। सत्य को सामने लाना है। पत्रकारों को अनेक बाधाओं से पार पाना होता है, इसके उपरांत भी उनको वह सम्मान नहीं मिल पाता जिसके वह हकदार हैं। इसी सम्मान को दिलाने के साथ उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने रखने में भी कोई गुरेज नहीं किया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles