spot_img
spot_img
Wednesday, April 22, 2026
spot_img

बड़ी कामयाबी : 50.14 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

सितारगंज (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर द्वारा जनपद क्षेत्र अंतर्गत नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अभियान के तहत एएसपी नगर/अपराध के निर्देशन में सीओ सितारगंज के पर्यवेक्षण में दिनांक 6.02.2020 की शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलभट्टा थाना क्षेत्रांतर्गत भंगा रोड पर नाले के पुल के पास एडीटीएफ टीम व थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा अभियुक्त मोर सिंह (उम्र 20 वर्ष) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम पिंदारी अभय चंद, पोस्ट नजरगंज थाना बहेड़ी, जिला बरेली के कब्जे से 50.14 ग्राम स्मैक बरामद होने पर 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई राजेश पाण्डेय एडीटीएफ प्रभारी, दिनेश चंद्र भट्ट, कांस्टेबल नवीन चंद्र भट्ट, आसिफ हुसैन, नीरज शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles