spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

बड़ी खबर : महिला न्यूज एंकर ने ऋषिकेश के एक होटल में काटी हाथ की नस

ऋषिकेश (महानाद) : दिल्ली के एक न्यज चैनल में काम करने वाली एक महिला न्यूज एंकर ने तपोवन स्थित होटल के कमरे में अपने हाथ की नस का काट ली।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक न्यूज चैनल की एंकर तपोवन स्थित एक होटल में रुकी थी। जहां उसने अपने हाथ की नस काट ली और उसका वीडियो बनाकर अपने पति को भेज दिया। जैसे ही उसने वीडियो देखा, उसके होश उड़ गए। कमरे में चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था। आनन फानन में उसने इसकी सूचना न्यूज चैनल को   दी। न्यूज चैनल के एक वरिष्ठ अधिकारी की सूचना पर ऋषिकेश पुलिस ने युवती को खोज निकाला और उसे इलाज के लिए एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी देते हुए मुनि की रेती कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि बृजेश श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके चैनल में न्यूज एंकर के पद पर कार्यरत दिल्ली निवासी ऐश्वर्या शर्मा अपनी पति से हुए झगड़े के कारण मुनि की रेती क्षेत्र स्थित एक होटल में आई थी। उसकी लोकेशन शत्रुघ्न घाट के पास आ रही है। उन्होंने बताया कि युवती ने अपने हाथ की नस काटने का एक वीडियो बनाकर पति को भेजा है। वीडियो में पूरे कमरे में खून ही खून फैला है। युवती का पति कोलकाता में रहता है।

कोतवाल शाह ने युवती का फोटो अपने व्हाट्सएप नंबर पर मंगाया तथा मामले की जानकारी एसएसपी टिहरी और सीओ नरेंद्रनगर को दी गई। युवती को खोजने के लिए पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया। रात को करीब 1.15 बजे तपोवन चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी को ग्रैंड अलोहा होटल के एक कमरे में बेहोशी की हालत में युवती मिल गई। उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। युवती को तुरंत एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि अगर युवती को अस्पताल पहुंचाने में कुछ देर और हो जाती तो उसकी जान जा सकती थी। रविवार को युवती को इलाज के बाद सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles