spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

बागेश्वर पुलिस ने दी एलआईयू इंस्पेक्टर विजय मठपाल को विदाई, अब काशीपुर में देंगे सेवायें

बागेश्वर (महानाद) : एलआईयू इंस्पेक्टर विजय मठपाल का तबादला काशीपुर होने पर बागेश्वर पुलिस परिवार ने आल उन्हें भावभीनी विदाई दी। वहीं एसपी बागेश्वर ने उन्हें अग्रिम दायित्व हेतु शुभकामनाएं दीं।

आपको बता दें कि एसपी बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा द्वारा दिनांक 6.04.2026 को एलआईयू इंस्पेक्टर विजय मठपाल का जनपद बागेश्वर से काशीपुर तबादला होने पर भावभीनी विदाई दी गयी। विजय मठपाल ने 2 वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रभारी निरीक्षक अभिसूचना के पद पर रहते हुए अनकों उत्कृष्ट कार्य किये।

विदाई समारोह के दौरान एसपी जितेन्द्र मेहरा द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना कर समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही जनपद पुलिस परिवार द्वारा उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गयी।

विदाई समारोह के दौरान सीओ बागेश्वर अजय शाह, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चंदन भंडारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात बागेश्वर अयूब्ब अली, प्रभारी निरीक्षक दूरसंचार अजय पाण्डे सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles