spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

खनन के खिलाफ बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध खनन करने पर 11 वाहन सीज

विकास अग्रवाल
बाजपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी द्वारा अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में कोसी खनन क्षेत्र में बाजपुर पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने 11 वाहन अवैध खनन में पकड़कर सीज कर दिये।

सुल्तानपुर पट्टी, कोसी नदी पर स्थित शीशम घाट एवं मानकी घाट से अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सीओ वंदना वर्मा, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, तहसीलदार युसूफ अली, चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली ने मय फोर्स के सुबह-सुबह छापा मारकर अवैध खनन में लिप्त 11 वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles