spot_img
spot_img
Wednesday, April 15, 2026
spot_img

किसानों द्वारा आयोजित भारत बंद को सफल बनाने को कांग्रेस कार्यकर्ता हैं तत्पर: दीपिका गुड़िया

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने 27 सितम्बर को किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ है। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता 27 सितम्बर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने के लिए तत्पर है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. दीपिका गुड़िया ने कहा कि यह वही किसान है जो पूरे देश को पेट भरने के लिए अनाज पैदा करता है। कभी भी देश के नागरिक को भूखा नहीं सोने देता है। आज किसानों के साथ यह भाजपा सरकार दमनकारी नीतियां अपनाकर उनका शोषण कर रही है। यह आंदोलन केवल कांग्रेस व किसानों का नहीं है बल्कि सभी देशवासियों का है। देश के नागरिकों को कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देकर अन्नदाता किसानों कि हक हकूक कि लड़ाई में एकजुट होकर केंद्र में बैठी भाजपा कि तानाशाही दमनकारी नीतियों को जगाने के लिए देश कि जनता को आगे आना होगा।

गुड़िया ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र कि मोदी सरकार सत्ता के मद में चूर होकर किसानों के ऊपर कृषि बिलों को लादकर शोषण करने पर उतारू है उसका जवाब भाजपा को भविष्य में होने वाले चुनाव में जरुर मिलेगा। उन्होंने कहा कि 60 सालों से पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा एक ही नारा देश में गूंजता था ‘जय कांग्रेस जय किसान’। आज भाजपा सरकार की खोखली नीतियों के चलते पूंजीपतियों की तिजोरियों को भरने का काम भाजपा कर रही है और किसानों पर कृषि कानून लादकर किसानों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles