spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

भटके को खाकी का सहारा : घर का रास्ता भटकी वृद्ध महिला को पुलिस ने पहुँचाया घर

रजनेश सिंह
एटा (महानाद) : जलेसर तहसील थाना सकरौली में एक वृद्धा अपने घर का रास्ता भटक गई। जिसे पुलिस ने सकुशल उसके घर पहुंचा दिया।

बता दें कि आज दोपहर लगभग 2 बजे थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह पुलिस बल के साथ जलेसर-इसोली रोड, छपेरा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी उनकी नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी जो कि काफी परेशान नजर आ रही थीं। महिला के पास जाकर उनकी परेशानी का कारण पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम कोमल पत्नी स्वर्गीय मानपाल सिंह निवासी नीमखेड़ा बताया और कहा कि मैं सुबह घर से किसी काम से निकली थी और वापस घर जाते समय रास्ता भटक गई हूँ और बहुत परेशान हूं।

महिला की समस्या को देखते हुए थानाध्यक्ष सकरौली द्वारा तत्काल महिला के बताए हुए पते तक जाने वाली बस में बैठा कर उन्हें उनके घर पहंुचाया गया।

थाना सकरौली पुलिस द्वारा किए गए कार्य की आम जनमानस द्वारा चहुंओर प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles