रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एएचटीयू टीम के साथ समन्वय कर स्पा सेंटरों में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया तथा 19 महिलाओं का रेस्क्यू कर विभिन्न मामलों में 5 मुकदमें दर्ज किये हैं।
आपको बता दें कि अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस ने सुनियोजित योजना बनाकर एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की जिसमें रुद्रपुर, पंतनगर व ट्रांजिट कैंप क्षेत्रों में सक्रिय गिरोहों का खुलासा हुआ। मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम व बीएनएस की धाराओं में 05 अभियोग पंजीकृत किये गये। अवैध संचालन व सत्यापन में लापरवाही पर 2 स्पा सेंटरों का20,000 रुपये का चालान किया गया।
विदित हो कि एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों, विशेषकर स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित अनैतिक देह व्यापार पर सख्त संज्ञान लेते हुए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उक्त क्रम में दिनांक 5 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में रुद्रपुर, पंतनगर, ट्रांजिट कैंप पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीमों का गठन कर एक साथ विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।

पूर्व में प्राप्त गोपनीय सूचनाओं, स्थानीय शिकायतों व खुफिया इनपुट के आधार पर चिन्हित स्पा सेंटरों पर जब टीमों द्वारा दबिश दी गई तो कई स्थानों पर स्पा की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित होना पाया गया। पुलिस टीमों द्वारा मौके से ग्राहकों व संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर कुल 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के विरुद्ध धारा 143 बीएनएस तथा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
छापेमारी के दौरान विभिन्न स्पा सेंटरों से कुल 19 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें तत्काल सुरक्षित संरक्षण में लेकर मेडिकल परीक्षण, काउंसलिंग तथा पुनर्वास हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
वहीं, कोतवाली पंतनगर क्षेत्र में स्थित मेट्रोपोलिस मॉल में संचालित स्पा सेंटरों पर विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान निम्न स्पा सेंटर अवैध रूप से संचालित पाए गए-
1. The Thai Unisex Spa
2. Diamond Spa
3. The Green Valley Spa
इन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होने पर संचालकों/मालिकों के विरुद्ध धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली पंतनगर में 3 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए तथा लगभग 10 युवतियों को मुक्त कर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विस्तृत विवरण –
1. सानू पुत्र राजू निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर
2. आदिल पुत्र मुस्तकीम निवासी मैनाठेर, मुरादाबाद
3. ओमप्रकाश पुत्र चन्द्रपाल निवासी मेट्रोपोलिस, रुद्रपुर
4. अमित कुमार पुत्र प्रताप निवासी सुपुरा कला भिवानी हरियाणा (वांछित)
5. आसिम पुत्र अमीर अहमद निवासी अमरिया, पीलीभीत
6. नासिर पुत्र अहमद बक्श निवासी अमरिया, पीलीभीत
7. मोहित पुत्र राकेश कुमार निवासी तिलक नगर, दिल्ली
उधर, कोतवाली ट्रांजिट कैंप द्वारा आवास विकास चैकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित थाई स्पा एवं एंजेल स्पा की चेकिंग की गई। जांच के दौरान कर्मचारियों का सत्यापन अधूरा एवं रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधित स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10,000-10,000 रुपये का चालान किया गया।



