spot_img
spot_img
Wednesday, April 8, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : एसएसपी उधम सिंह नगर ने की पूरी चौकी लाइन हाजिर

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति एक्शन मोड में हैं, आज उन्होंने कार्यों के प्रति उदासीनता व अवैध खनन पर लापरवाही बरतने पर चौकी शक्तिफार्म के पूर स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया।

आपको बता दें कि समाचार पत्रों में प्रकाशित चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की खबरों का एसएसपी अजय गणपति ने सख्त संज्ञान लेते हुए अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश न लगा पाने तथा ड्यूटी के प्रति उदासीनता/लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी एसआई प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित चौकी शक्तिफार्म में नियुक्त समस्त 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

एसएसपी अजय गणपति का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लापरवाही पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles