spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

बड़ी खबर : काशीपुर के नये एएसपी बने अभय कुमार सिंह, चंद्रमोहन को भेजा गया देहरादून

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद): मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर कई आपीएस/यूपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

काशीपुर के एएसपी चंद्रमोहन सिंह को एसटीएफ देहरादून का एएसपी बनाया गया है। वहीं रुद्रपुर के एएसपी क्राइम एवं ट्रेफिक अभय कुमार सिंह को काशीपुर का नया एएसपी बनाया गया है।

देहरादून के डीआईजी/एसएसपी योगेन्द्र सिंह रावत को डीआईजी अभिसूचना एवं सुरक्षा तथा डीआईजी कारागार बनाया गया है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह को हरिद्वार का नया एसएसपी बनाया गया है।

एसपी रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल को एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है। वहीं एसपी क्राइम मुख्याल देहरादून को रुद्रप्रयाग का नया एसपी बनाया गया है।

एसपी क्राइम एवं ट्रेफिक हरिद्वार हिमांशु कुमार को बागेश्वर का नया एसपी बनाया गया है तो बागेश्वर के एसपी अमित श्रीवास्तव को पुलिस मुख्यालय में एसपी बनाया गया है।

एएसपी रुड़की प्रमेन्द्र डोबाल को चमोली का प्रभारी एसपी बनाया गया है।

एएसपी एसटीएफ देहरादून स्वप्न किशोर को एएसपी रुड़की बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles