spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

बड़ी खबर : चौ. चरण सिंह, नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को मिलेगा ‘भारत रत्न’

नई दिल्ली (महानाद) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बड़ा एलान करते हुए बताया कि देश की तीन महान हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव तथा हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया जायेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके लिखा है कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

इसके बाद मोदी ने अपनी अगली पोस्ट में लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। मोदी ने लिखा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों के लिए याद किया जाएगा। उनके कार्यकाल में भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया गया था, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला।

वहीं, देश में हरित क्रांति के जनक कहने जाने वाले एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles