spot_img
spot_img
Sunday, March 1, 2026
spot_img

बड़ी खबर देश में पहली बार सिटिंग मुख्यमंत्री (झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन) गिरफ्तार

रांची (महानाद) : लगभग 7 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। शायद वे देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें मुख्यमंत्री रहते गिरफ्तार किया गया है।

ईडी के अधिकारी रात्रि के लगभग 8.30 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपनी हिरासत में लेकर राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल के इस्तीफा स्वीकार करने के बाद ईडी उन्हें लेकर अपने दफ्तर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी आज बृहस्पतिवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेेगी। वहीं हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है जिस पर आज सुबह 10.30 बजे सुनवाई की जायेगी। रांची में पुलिस को अलर्ट रखा गया है। ईडी दफ्तर, राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय के पास धारा 144 लगा दी गई है।

झारखंड के नये मुख्यमंत्री होंगे चंपई सोरेन

 

वहीं हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद हेमंत के करीबी चंपई सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्रीं होंगे। चंपई को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और इससे जुड़ा पत्र राज्यपाल को सौंप दिया गया है। पत्र पर 43 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री की रेस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सबसे आगे चल रहा था लेकिन परिवार में उनका विरोध किये जाने पर विधायक दल की बैठक में सरायकेला सीट से विधायक चंपई सोरेन को नेता चुना गया। चंपई झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं।

विदित हो कि ईडी ने सोमवार (29 जनवरी) को हेमंत सोरेन के नई दिल्ली में शांति निकेतन स्थित आवास पर दबिश दी थी लेकिन सोरेन वहां नहीं मिले थे। कई घंटे तक ईडी की पहुंच से बाहर रहे हेमंत सोरेन मंगलवार को दोपहर में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और ईडी को 31 जनवरी का समय दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles