spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

बड़ी खबर : 8 आईएएस एवं 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ (महानाद) : उत्तर प्रदेश सरकार ने आज रविवार को 8 आईएएस और 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये।

– प्रमुख सचिव आलोक कुमार तृतीय को प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन का कार्यभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार 30 जून को रिटायर हो जायेंगे।
– सचिव मुख्यमंत्री राकेश सिंह द्वितीय को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।
– विशेष सचिव गृह योगेश कुमार प्रभारी को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समिति तथा हीरा लाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समिति से सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के पद पर भेजा गया है।
– अनामिका सिंह को सचिव, महिला कल्याण, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग और महानिदेशक, पोषण मिशन का यूपी फॉरेस्ट एवं क्लाइमेट चेंज विभाग का सचिव बनाया गया है।
– प्रतीक्षारत भवानी सिंह खंगारौत को विशेष सचिव राजस्व विभाग तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, सान्या छाबड़ा को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

पीसीएस अधिकारियों के तबादले –
– दीप्ति देव यादव को लखनऊ मंडल में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
– राज बहादुर प्रथम को एडीएम न्यायिक लखनऊ बनाया गया है।
– जय प्रकाश और अजय कुमार राय को अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल बनाया गया है।
– सहदेव कुमार मिश्र को एडीएमी (प्रशासन) गोरखपुर बनाया गया है।
– दशरथ कुमार को उप संचालक चकबंदी, गोरखपुर बनाया गया है।
– गजेंद्र कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या बनाया गया है।
– कल्पना जायसवाल को एडीएम (न्यायिक) बदायूं बनाया गया है।
– रोशनी यादव को एडीएम (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।
– वागीश कुमार शुक्ला को एडीएम (वि.रा.) सोनभद्र बनाया गया है।
– गोंडा के एसडीएम भारत को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या बनाया गया है।
– एसडीएम अंकित कुमार व रमेश कुमार को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।
– कुलदीप सिंह को नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर नियुक्त किया गया है।
– मनी अरोरा को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles