spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

बड़ी खबर : उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बनी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नई दिल्ली (महानाद) : उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दतेते हुए भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बेबी रानी मौर्य को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (कार्यालय) अरुण सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। बता दें कि बेबी रानी मौर्य के उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफे के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि उन्हें यूपी में बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी।

वहीं, पार्टी ने सांसद सुकांता मजूमदार को सोमवार को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया जबकि राज्य के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles