spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

काशीपुर : नगर निगम के अंदर से आईआईएम के तकनीकी सहायक की चोरी हो गई बाइक

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर निगम के अंदर जूते खरीदने गये एक युवक की बाइक चोरी हो गई। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी बाइक खोजने की गुहार लगाई है।

ग्राम गुलड़िया निवासी संजीव कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के पुस्तकालय विभाग में तकनीकी सहायक के रूप में कार्यरत हूँ। दिनांक 4.2.2024, रविवार की सायं वह नगर निगम काशीपुर में स्थित गुलाटी शू इम्पोरियम के सामने अपनी बाइक खड़ी करके मल्होत्रा शू इम्पोरियम से खरीदारी कर रहा था। खरीदारी के उपरांत जब वह वापिस आया तो उसे उसकी बाइक वहां नहीं मिली। उसने आस-पास काफी तलाश की लेकिन उसकी बाइक नहीं मिली।

संजीव कुमार ने पुलिस से उसकी बाइल दिलवाने की गुहार लगाई है। संजीव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुशील पांडेय के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles