spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर : भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कुमाऊं भर में निकाली जा रही विजय संकल्प यात्रा शनिवार शाम काशीपुर पहुंची। काशीपुर पहुंचने पर यात्रा का भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी और ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट रामनगर होते हुए विजय संकल्प यात्रा लेकर देर सायं काशीपुर पहुंचे। विजय संकल्प यात्रा रथ लेकर अजय भट्ट और स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामनगर रोड, स्टेडियम रोड, मानपुर रोड से होते हुए मौहल्ला किला पहुंचे। जहां से अजय भट्ट कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ पैदल ही मुख्य बाजार, नगर निगम रोड, होते महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे, जहां विजय संकल्प यात्रा जनसभा के रूप में तब्दील होकर समाप्त हुई।

इस दौरान मंच से अपने संबोधन में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा जनता के हित मे चलाई जा रही लाभकारी नीतियों और योजनाओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया तो वहीं विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा को आम जनमानस का भरपूर समर्थन मिल रहा है जिसका कि अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कड़ाके की ठंड में शाम को 7ः15 बजे काशीपुर में विजय संकल्प यात्रा पहुंचने पर भी आम जनमानस भरपूर संख्या में यात्रा का स्वागत करने के लिए पहुंचा हुआ है। इससे साफ हो गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी राज्य में बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि साफ तौर पर देखा जा रहा है कि आम जनता ने अपना मूड बना लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी को ही पूर्ण बहुमत देंगे।
इस दौरान स्थानीय विधायक हरभजन सिंह चीमा, ऊधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, बलराज पासी, इंतजार हुसैन, गांधार अग्रवाल, सरबजीत सिंह, मेयर ऊषा चौधरी, मंजू यादव, रीति नागर, गीता चंद्रा आदि अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles