spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत

नई दिल्ली (महानाद) : हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सांसद राम स्वरूप का शव उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। कमरा अंदर से बन्द था। पुलिस की शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सासंद रामस्वरूप के पीए ने फोन कर बताया कि रामस्वरूप शर्मा रोज सुबह 6 से 6.30 के बीच जग जाते थे। आज जब वे 6.30 बजे तक नहीं जगे तो उनके पीए ने पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन किया। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो वे फंदे से लटके मिले। उनके घर से काफी दवाएं भी मिली हैं। घर में कुक और सांसद के पीए मौजूद थे।

सांसद के निधन की खबर के बाद भाजपा संसदीय दल की आज होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles