spot_img
spot_img
Saturday, October 3, 2026
spot_img

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बच्चों को देश सेवा के लिए किया जागरूक

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भाजपा ओबीसी मोर्चा के काशीपुर जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के दौरान भरतपुर-मेघावाला मंडल, जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय टीला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से बच्चों को देश सेवा के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों एवं नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया एवं देश की सेवा करने का संकल्प दिलाया। बच्चों को फल वितरित कर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के काशीपुर जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि सेवा ही हमारा संकल्प है कि देश का भविष्य हमारे बच्चे नशामुक्त, स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारित बनें तथा देश की सच्ची सेवा करें। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कश्यप एवं उनकी पूरी टीम, काशीपुर आवास विकास मंडल अध्यक्ष विपिन पाल, कवि नगर मंडल अध्यक्ष दीवान सैनी एवं उनकी पूरी टीम सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles