विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में बाजपुर रोड स्थित जिला कार्यालय पर पूरी धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया और जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर सभी ने ध्वजारोहण रोहण किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों सहित मेयर दीपक बाली ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से ही संभव है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथाह सहयोग और मेहनत का ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी के सिद्धांतों और उपलब्धियों पर भी चर्चा की तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री मंजीत सिंह राजू, मत्स्य पालक बोर्ड की उपाध्यक्ष सीमा चौहान, प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, प्रभारी बाजपुर मोहन पाल, जिला महामंत्री सुशील शर्मा व अमित सिंह, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, मुक्ता सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत पंडित, एससी मोर्चा अध्यक्ष यशपाल राज हंस तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, चौधरी समरपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, आनंद वैश्य, ईश्वर चंद्र गुप्ता, अवनीश चौहान, पार्षद पुष्कर बिष्ट, अनिल कुमार, मनोज जग्गा, सुधा शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, राजकुमार ठकराल, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



