spot_img
spot_img
Monday, August 3, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : बरेली में बाईपास पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष की कार का एक्सीडेंट

शिशिर भटनागर
बरेली (महानाद) : अपने काफिले के साथ लखीमपुर खीरी जा रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला की कार का बरेली में बाईपास पर एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में फैसल लाला बाल-बाल बच गए। हालांकि, पार्टी की प्रदेश सचिव महिला विंग सहित कई पदाधिकारी घायल हो गए हैं। सभी को बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को सीतापुर में पुलिस ने दो दिन से हिरासत में ले रखा है। जिनसे मिलने के लिए रामपुर आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी छह गाड़ियों में सवार होकर सीतापुर जा रहे थे। प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाला की गाड़ी को चालक नासिर हुसैन चला रहा था। बरेली में बाईपास पर उकी कार एक टाटा एस से टकरा गई। हादसे में फैसल लाला की कार का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन वे बाल-बाल बच गए। जबकि महिला प्रदेश सचिव नरगिस खान, छात्र विंग जिला अध्यक्ष रय्यान खान, विधानसभा अध्यक्ष मेसरा मुख््तार, जिला सचिव नगमा खान, मीडिया प्रभारी नासिर हुसैन, शहर अध्यक्ष नाजिया गम्भीर रूप से घायल हो गए।

फैसल लाला ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles