spot_img
spot_img
Friday, July 10, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : प्रतिष्ठित होटल में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : क्षेत्र के प्रतिष्ठित होटल में एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। कमरे में महिला की लाश देखकर होटल कर्मचारियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त कमरा इसी व्यक्ति के नाम से बुक किया गया था। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।

बता दें कि नगर के प्रतिष्ठित होटल नरूला के कमरा नं. 108 में एक महिला का शव बरामद हुआ है। वहीं होटल में लाश मिलने की सूचना पर एक बुजुर्ग महिला मौके पर पहुंची और उसने कहा कि मृतका उसकी बेटी हेमा है। वह आश्चर्य में है कि उसकी बेटी होटल में कैसे पहुंच गई। वहीं वीआईपी गेट, वर्मा कालोनी निवासी ओमप्रकाश नामक व्यक्ति भी होटल पहुंचा है और वह स्वयं को महिला का पति बता रहा है। फिलहाल पुलिस पुलिस बुजुर्ग महिला और ओमप्रकाश से पूछताछ में जुटी हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles