spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : बंद पड़ी दवाई फैक्ट्री में छापा, दवाइयां बरामद

रुड़की (महानाद) : ड्रग्स विभाग और एसटीएफ की टीम ने बंद पड़ी दवाई फैक्ट्री में छापेमारी कर भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले भी इस फैक्ट्री में टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच की जा रही है, जांच के बाद लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

आपको बता दें कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पिछले काफी समय से बिना लाइसेंस के बंद पड़ी फार्मा फैक्ट्री में फैक्ट्री मालिक द्वारा मजदूरों से जीवन रक्षक दवाइयां बनवाई जा रही है। जिसके बाद यह कार्यवाही की गयी।

ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार अनिता भारती ने बताया कि दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। संचालक के पास भले ही लाइसेंस है, लेकिन नियमों के विरुद्ध दवाइयों का प्रोडक्शन किया जा रहा था। ऐसे में लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles