spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

टेंपो/ई-रिक्शा चालकों पर टूटा सीपीयू का कहर, किये 54 चालान

हल्द्वानी (महानाद) : प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर यातयात पुलिस और सीपीयू की संयुक्त टीम ने 54 टेंपो/ई-रिक्शा वाहनों के चालान कर दिये।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा यातायात/सीपीयू प्रभारियों को जनपद में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनयम के तहत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात तथा सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक यातायात हल्द्वानी शिवराज सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस व सीपीयू की जंबो और हॉक मोबाइल की संयुक्त टीम द्वारा शहर हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन के पास चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने, बिना डीएल वाहन चलाने तथा प्रतिबंधित क्षेत्र में टैम्पो/ ई- रिक्शा चलाने वाले 54 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अन्तर्गत प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।

जिसमें से यातायात पुलिस द्वारा 34 टैम्पो/ ई-रिक्शा व अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। ऐसे टैम्पो/ई-रिक्शा चालक जिनके पास मौके पर वाहन के वैध कागजात उपलब्ध नहीं थे, ऐसे 10 वाहनों को सीज किया गया। सीपीयू टीम द्वारा भी 20 वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही की गई।

प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा सभी टेंपो/ई-रिक्शा चालकों व अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles