spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

काशीपुर : मौ. लाहोरियान में भाई की हत्या कर भाई हुआ फरार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मौ. लाहोरियान में एक भाई अपने दूसरे भाई की हत्या कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 30 मई 2024 को समय 8ः30 पर राहुल सागर पुत्र प्रेम सिंह सागर निवासी मौहल्ला लोहरियान, काशीपुर ने 112 पर सूचना दी की उसके भाई श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम को मारपीट कर घायल कर दिया, जिसकी मृत्यु हो गई है।

सूचना मिलने पर एसएसआई सतीश शर्मा मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे तो तो पता चला कि राम और श्याम दोनों जुड़वा भाई थे और दोनों ही नशा करने के आदी हैं। कोई काम नहीं करते थे, आवारागर्दी व नशा करते थे। कल दिनांक 29.5.2024 को श्याम (24 वर्ष) अपनी मां दयावती से 5 हजार रुपये मांग रहा था। दयावती के पास पैसे ना होने के कारण उन्होंने मना कर दिया तो श्याम ने अपनी मां दयावती तथा भाई राम के साथ मारपीट की और रात भर उनके साथ लड़ाई झगड़ा करता रहा। रात को श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम के सिर में ईट से वार किया, उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने राम को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से श्याम घर से फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles