spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

रामनगर से आगे मर्चूला में खाई में गिरी बस, 10 से ज्यादा की मौत, कई घायल

रामनगर (महानाद) : रामनगर से 35 किमी आगे सल्ट जिला अल्मोड़ा के मर्चूला में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ रही है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।

मिल ी जानकारी के अनुसार बस में 35 से ज्यादा लोग सवार थे। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि ‘जनपद अल्मोड़ा के मर्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।’

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles