spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

डॉक्टर लाइन स्थित कैफे संचालक सहित दो युवकों पर दर्ज हुआ नाबालिग के अपहरण का मुकदमा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : स्वार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने डॉक्टर लाइन स्थित कैफे संचालक सहित दो युवकों पर उसकी नाबालिग बेटी के अपरहरण का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

तहसील स्वार जिला रामपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी लगभग 17 साल की नाबालिग पुत्री दिनांक 24.06.2025 की शाम के लगभग 5.30 बजे के आस-पास अपनी बहन व बुआ की बेटी के साथ काशीपुर स्थित नानी के घर से बाजार गयी थी जो शाम के लगभग 8 बजे तक भी घर वापस नहीं आयी।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जब उन्होंने अपनी पुत्री व बहन की बेटी से से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री को बाजार से रिहान पुत्र सरताज हुसैन व आले नबी पुत्र रहमत नबी अपने साथ डॉक्टर लाईन स्थित एक कैफे मे ले गये थे, उक्त कैफे का मालिक आले नबी ही है। जब वे लोग अपनी बेटी को ढूंढने के लिये उक्त कॉम्पलैक्स मे गये तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि उनकी पुत्री को रिहान व आले नबी अपने साथ ले गये हैं।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आले नबी से पूछा तो वह टालमटोल व गुमराह कर रहा है। उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी पुत्री को रिहान ही बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है, जिसमे उसका पूरा साथ आले नबी ने दिया है। उन्होंने रिहान व आले नबी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए उनकी पुत्री को बरामद करने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिहान व आले नबी के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2), 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई गिरीश चंद्र आर्य के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles