हल्द्वानी (महानाद) : एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के दौरान हुड़दंग करने, अराजकता फैलाने व बलवा करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए कई उपद्रवियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी के छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत नामांकन के दौरान कुछ प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा लोक सेवकों के विधिवत आदेशों का खुला उल्लंघन करते हुए भारी मात्रा में विधि-विरुद्ध रैलियां निकाली गईं। इस दौरान कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में अराजकता, जाम और कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है और वीडियो फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर संलिप्त उपद्रवियों के विरुद्ध सदोष अवरोध उत्पन्न करने, बलवा फैलाने, लोक सेवक द्वारा दिए गए विधिसम्मत आदेशों का उल्लंघन करने तथा लापरवाही और उपेक्षापूर्वक वाहन चलाने (नामांकन रैलियों के दौरान बिना अनुमति के बड़े-बड़े वाहनों का प्रयोग करने पर) ठछै की विभिन्न गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
वीडियो और अन्य साक्ष्यों के जरिए सभी उपद्रवियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भविष्य में होने वाली चुनाव प्रक्रिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने संभावित ज्तवनइसमउंामते की सूची भी तैयार कर ली है। इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है ताकि कॉलेज परिसर में अग्रिम प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार के संगीन अपराध या हिंसक गतिविधियों और अराजकता को रोका जा सके।
नैनीताल पुलिस का यह स्पष्ट संदेश है कि छात्रसंघ चुनाव में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।



