spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

घर के बाहर सो रही महिला की गला दबाकर हत्या, 3 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

सुहानीअग्रवाल
देहरादून (महानाद) : लालतप्पड़ क्षेत्र में देर रात्रि एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करजांच शुरु कर दी है। एक आरोपी मृतका के बेटे की वर्कशॉप में काम करता था। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार लालतप्पड़ निवासी कुलदीप कौर (54 वर्ष) पत्नी हरजीत सिंह अपने घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान तीन लोग आंगन में आये और दो व्यक्तियों ने कुलदीप कौर के पैर दबा लिए और एक उनका गला दबाने लगा। इसी दौरान उनकी बगल में सो रही उनकीनातिन सिमरन जाग गई और वह अपने मामा जगदेव को बुलाने के लिए कमरे की ओर दौड़ पड़ी, लेकिन जब तक कोई वहां पहुंचता तीनों व्यक्ति भाग निकले। घटना के बाद परिजन कुलदीप कौर को जौलीग्रांट अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि परिजनों ने तीन लोगों में से एक की पहचान आवेश अंसारी उर्फ छोटू निवासी लक्सर, हरिद्वार के रूप में की है। परिजनों ने बताया है कि आवेश पिछले छह-सात माह से जगदेव की वर्कशॉप में ही काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि मृतका के देवर जगदेव सिंह की शिकायत पर आवेश अंसारी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि जब परिजनों ने भागते हुए आवेश को पहचाना तो उसके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन आवेश का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। आवेश व अन्य दोनों आरोपियों ने कुलदीप कौर की हत्या क्यों की। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आवेश की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles