spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

काशीपुर : जबरन जमीन जोतने और कब्जा करने के आरोप में 7 नामजद सहित दर्जनभर लोगों पर मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): विजयनगर, नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उसकी जमीन को जबरन जोतने व कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली काशीपुर में मुकदमा दर्ज करवाया है।

विजयनगर, नई बस्ती निवासी लाल सिंह काम्बोज पुत्र स्व. नौबत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने व उसके भाईयों ठाकुरदास व प्रताप सिंह ने ग्राम बैलजुड़ी में एक जमीन खरीदी है जिसकी अपील बंदोबस्त अधिकारी उधम सिंह नगर के न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त जमीन को मानपुर रोड, कचनाल गाजी निवासी नंद किशोर कांबोज जबरन हड़पना चाहता है।

लाल सिंह ने बताया कि दिनांक 3 सितंबर 2023 को नन्द किशोर कांबोज अपने पुत्र राहुल रमनदीप सिंह, पीयूष कांबोज व अपनी पत्नी दीपा कांबोज, आकाश कांबोज, विशाल प्रजापति, आकाश कांबोज, दीप सिंह व 10-15 अज्ञात व्यक्तियेां के साथ 5-6 वाहनों में नाजायज हथियाारों के साथ मेसी फर्ग्यूसन ट्रेक्टर जिसे इन्दर सिंह चला रहा था उसके खेत में आ घुसे और जबरन कब्जा करने की नीयत से ट्रेक्टर चलाकर उसके द्वारा लगायी गयी सब्जिया व चारा आदि को जबरन जोत दिया और दहशत फैलाने की गरज से हवा में तीन-चार फायर किये।

लाल सिंह ने बताया कि इतने में सूचना मिलने पर उसके भाई ठाकुरदास व प्रताप सिंह तथा उसकी पत्नी पूनम काम्बोज आदि वहां पर पहुंचे और इन लोगों को जबरन खेत जोतने से रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उपरोक्त सभी लोग व इनके साथ आये व्यक्ति अवैध हथियारों को लहराते हुये उसे व उसके परिवार वालों के साथ गंदी-गंदी गालियां देते हुए हाथापाई करने लगे। राहुल रमनदीप सिंह ने उसकी पत्नी पूनम काम्बोज के बाल मकड़कर खेत की मेढ़ पर पटक दिया और पेट में अपनी लातों से वार किया, उसको बेइज्जत किया, जिससे कि उसकी पत्नी के कपड़े फट गये और शरीर पर चोटें आयी। उसने व उसके भाईयों ने मिलकर बड़ी मुश्किल से पूनम को छुडवाया तथा 100 नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इन लोगों को मौके पर कब्जा करने से रोका और उपरोक्त लोगों को वापस भेजा, नहीं तो यह लोग जबरन उसकी जमीन पर कब्जा कर लेते।

लाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त 7 नामजद तथा 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504, 506, 354, 427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles