spot_img
spot_img
Sunday, February 15, 2026
spot_img

जसपुर : अब्दुल बारी चौक पर कांवरियों पर पथराव करने वालों पर मुकदमा दर्ज

जसपुर (महानाद) : विहिप/बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल बारी चौक पर कांवरियों पर पथराव करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

मौ. पट्टी चौहान निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता राहुल चौहान पुत्र नरेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 13 फरवरी 2026 को लगभग 3-4 बजे के बीच अब्दुल बारी चौक, जसपुर के निकट एक घर की छत से घात लगाकर कुछ आसामाजिक तत्वों के बच्चों ने कांवरियों पर पथराव तथा उनके द्वारा हरिद्वार से लाये पवित्र गंगा जल की पवित्रता को भंग करने का कार्य किया गया। जिसका प्रमाण वीडियो फुटेज में भी है।

राहुल चौहान ने कहा कि ऐसी कार्य करने की प्रवृत्ति से समस्त हिन्दू समाज आहत है और अत्यंत आक्रोशित है। इस कृत्य में सम्मिलित आसामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्यवाही की जाये।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 298 (किसी भी धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल (मंदिर, मस्जिद, चर्च, आदि) या पवित्र वस्तुओं को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना), 299 (किसी नागरिक वर्ग की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई इन्द्र सिंह के हवाले की है।

तहरीर सौंपने वालों में निखिल चौहान शिव मित्र, रोहित प्रजापति, निगम कुमार, अमित, अभिनव वर्मा, लक्ष्मन, आशू आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles