spot_img
spot_img
Wednesday, April 15, 2026
spot_img

चेयरमैन गित्ते ने आढ़तियों व्यापारियों व मजदूरों से माँगे वोट

रवि सरना
बाजपुर (महानाद) : कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य के समर्थन में चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने अपनी टीम के साथ अनाज मण्डी में आढ़तियों, व्यापारियों व मजदूरों से सहयोग माँगा। चेयरमैन गित्ते ने आढ़तियों, व्यापारियों व मजदूरों से आने वाली 14 फरवरी को ‘हाथ के पंजे’ वाला बटन दबाने की अपील की।

चेयरमैन गित्ते ने कहा कि जनता ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। भाजपा शासन में महँगाई की मार से गरीब की कमर टूट गई है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है और इस बार भाजपा सरकार की विदाई निश्चित हैं। गित्ते ने कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

प्रचार अभियान में देवभूमि व्यापार मण्डल बाजपुर के अध्यक्ष सिंह स्वरूप भारती, युवा कांग्रेसी नेता साबिर हुसैन, सभासद जगतजीत सिंह, महेश कुमार ‘आशू’, सुनील कुमार, सादक हुसैन, राजदीप तिवारी, मौ. आसिफ, निसार अहमद, रामअवतार यादव, व्यापारी नेता संजय रूहेला, महिला कांग्रेस नगराध्यक्ष भूपेन्द्र कौर बेदी, प्रमुख कांग्रेसी नेता मौ. हनीफ, लघु व्यापारी एसोसिएशन के नत्था सिंह धवन, वाजिद अली, रजत भण्डारी, विवेक, नन्दलाल, महेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles