spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

चम्पावत की गुंजन बनी मिस उत्तराखंड, काशीपुर की शिखा उपविजेता

देहरादून (महानाद): अशोक रिसोर्ट में 10 अप्रैल को आयोजित मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2022 के ग्रैंड फिनाले में देवप्रयाग के आदित्य भट्ट और चम्पावत की गुंजन कुंवर ने मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2022 का खिताब अपने नाम किया।

गुंजन कुंवर चंपावत के तल्लादेश के नीड़ गांव की रहने वाली है। वे फरीदाबाद से फिजियोथेरपी में डिप्लोमा कर रही है। उनके पिता हेमंत सिंह कुंवर गुड़गांव में ट्रंासपोर्ट का बिजनेस करते हैं जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं।

प्रथम उपविजेता देहरादून के अभिषेक सिंह और काशीपुर की शिखा गुसाईं रहे। जबकि दूसरे उपविजेता रुड़की से लक्ष्य जैन और देहरादून से फाल्गुनी बडोला रहे। वंदना फर्सवाण को हिमालय बज़ दिवा का खिताब दिया गया।

मिस कुमाऊं का खिताब मनीषा आर्या और मिस गढ़वाल का खिताब ईशा कंडवाल को मिला।

इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश भर में रहने वाले उत्तराखंडियों ने भाग लिया। कई उप प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद प्रतिभागियों ने मिस्टर और मिस उत्तराखंड के खिताब के लिए ग्रैंड फिनाले में एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की।

फैशन पेजेंट के जज टीवी सेलिब्रिटी मोहित परमार, फैशन डिजाइनर रिशु शर्मा, फैशन स्टाइलिस्ट गणेश व्यास, मिस्टर अर्थ 2017 अभिषेक कपूर और फैशन फोटोग्राफर अभिषेक लाल रहे।

विजेताओं को बधाई देते हुए हिमालयन बज़ डायरेक्टर गौरवेश्वर सिंह ने कहा, “मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड जैसे पेजेंट उत्तराखंड के युवा, महत्वाकांक्षी मॉडलों को अगले फैशन आइकन बनने में मदद करते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles