spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

उत्तराखंड में 11-12 को बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानों में भी बढ़ेगी ठंड

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, जिससे लोगों को ठंड बढ़ने का अहसास होगा। 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र में देहरादून सहित सात जिलों में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में नए साल के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है और सूखी ठंड परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान के अनुसार बारिश और बर्फबारी नहीं होने की वजह से आने वाले दिनों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी।

मैदानी क्षेत्र में कोहरा लोगों की दुश्वारियां बढ़ा सकता है, खासकर राज्य के हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपदों में हल्के से मध्यम कुहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानं ने 11 जनवरी को राज्य के 3000m व उससे अधिक ऊँचाई वाले स्थानों तथा 12 जनवरी को राज्य के 2800m व उससे अधिक ऊँचाई वाले स्थानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles