spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

छज्जे के विवाद में विधवा का तोड़ा हाथ, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : छज्जे के विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक विधवा महिला के साथ गाली-गलौच व मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया और महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौहल्ला टाण्डा उज्जैन निवासी राम भरोसे पुत्र स्व. चुन्नी लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भाभी सावित्री देवी जो कि विधवा है, का कुछ लोगों से छज्जे को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते 13 फरवरी की शाम 5 बजे रूप किशोर, विशन सिंह पुत्रगण बिहारी सिंह, मनोज सिंह, राहुल पुत्रगण विशन सिंह, संतोष व मुन्नी ने उसकी भाभी को घर में अकेला देख अपने अन्य साथियों के साथ उनके साथ गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों व सरिये से हमला बोल दिया जिससे उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई और उनका एक हाथ भी टूट गया। इस दौरान उसे बचाने आये सचिन व विशाल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। गंभीर रूप से घायल उसकी भाभी सावित्री का मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने आरापियों से उसकी भाभी को जान व माल का खतरा भी बताया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504, 506 आईपीसी में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles