spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

प्रदेश को नए चरमोत्कर्ष पर ले जायेगा मुख्यमंत्री धामी का बजट

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मेयर दीपक बाली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेश किए गए बजट को बेहद ही जनहितकारी बताया है और कहा है कि यह बजट विकास, आत्मनिर्भरता और भविष्य की योजनाओं का मजबूत दस्तावेज है।

बाली ने कहा कि बजट में आंकड़े नहीं जमीनी हकीकत झलकती है। यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला और उत्तराखंड को देश में अग्रणीय बनाने का रोड मैप है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। इस बजट में देवभूमि की मातृ शक्ति को सशक्त बनाने के पूरे प्रयास किए गए हैं। प्रदेश के युवाओं, किसानों और व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रखा गया बजट प्रदेश को उन्नति, खुशहाली एवं विकास के नए चरमोत्कर्ष पर पहुंचाने में लाभकारी सिद्ध होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles