spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

‘नारी शक्ति महोत्सव’ के अंतर्गत देहरादून में हुआ मुख्यमंत्री धामी का भव्य रोड शो

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज, बृहस्पतिवार को ‘नारी शक्ति महोत्सव’ के अंतर्गत देहरादून के त्यागी रोड से लेकर बन्नू स्कूल मैदान तक आयोजित भव्य रोड शो में प्रतिभाग किया।

इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं, क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। क्षेत्रीय जनता के स्वागत से मुख्यमंत्री धामी अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह,विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुंडीर, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सुहानी अग्रवाल, आद्या मित्तल, पूजा दहिया, अवनी चौधरी, महक जुयाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles