spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

जसपुर में नौशाद के घर में घुस गया चीनू, कर ली चोरी, हुआ गिरफ्तार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में जसपुर पुलिस ने घर के ताले तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर कमल उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के करीब 1.5 लाख कीमत के जेवर बरामद कर लिये। कमल उर्फ चीनू के विरुद्ध पूर्व में भी घर में घुसकर चोरी करने का पुराना इतिहास है।

आपको बता दें कि नई बस्ती, जसपुर निवासी नौशाद पुत्र मौ. यूसुफ अपने परिवार के साथ शादी में रामनगर गया हुआ था। दिनांक 14.01.2026 को जब नौशाद घर पहुँचा तो घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर द्वारा घर में रखे सोने/चाँदी के जेवरात और नगद 6000 रुपये चोरी कर लिए थे। मामले में पुलिस ने नौशाद की तहरीर के आधार पर धारा- 305(a)/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में एसपी स्वप्न किशोर सिंह व एएसपी/सीओ दीपक सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 15.1.2026 को एसआई भोपाल राम पौड़ी द्वारा मय पुलिस टीम के मुखबिर की सूचना पर बिजली घर के सामने सड़क किनारे से मौ. नत्थ्ज्ञा सिंह निवासी अभियुक्त कमल उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के जेवरात व नगद रुपये बरामद कर कोर्ट में पेश कर दिया।

बरामदगी –
1 सोने का लॉकेट , 1 सोने की चैन, 2 सोने की कान की बाली, 1 जोड़ी चाँदी की पायल, 2 जोड़ी चाँदी के बिछवे, 1 चाँदी की अंगूठी, 2 आर्टिफिशियल अंगूठी, 2 आर्टिफिशियल चैन तथा 6000 रुपये नगद।

पुलिस टीम में कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी, एसएसआई जावेद मलिक, एसआई भोपाल राम पौड़ी, हे.कां. देवेन्द्र पाडेय, कां. इंद्र सिंह नेगी तथा कुलदीप सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles