spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

सीएम धामी का एक्शन : सुबह-सुबह पहुंचे आरटीओ दफ्तर, कर दिया आरटीओ को सस्पेंड

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया कि आरटीओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10ः30 बजे होने के बावजूद दफ्तर में मौजूद नहीं थे।

कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए धामी ने कहा कि जितने भी कर्मचारी समय पर दफ्तर में उपस्थित नहीं मिले उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

वहीं, सस्पेंडेड आरटीओ दिनेश चंद पठोई ने परिवहन सचिव के समक्ष अपना भी रखते हुए बताया कि विकास नगर में शासकीय कार्य निपटाने के चलते आज सुबह ऑफिस नहीं पहुंच पाये थे। 1 बजे से विकास नगर में वाहनों की नीलामी होनी थी। इसलिए ऑफिस पहुंचने की बजाय सीधे विकास नगर के लिए रवाना हुआ। जिस समय मुख्यमंत्री आरटीओ ऑफिस पहुंचे उस समय विकास नगर जाते समय प्रेमनगर में मौजूद था।

पठोई ने बताया कि आरटीओ दफ्तर में कुल 29 कर्मचारी नियुक्त हैं। 29 कर्मचारियों में से 21 कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी। कुछ कर्मचारी 10ः05 मिनट तक ऑफिस पहुंच चुके थे। आज आरटीओ ऑफिस में 95 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles