spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

कॉलेज कैम्पस में घुसकर छात्र व पिता पर हमला, प्रधानाचार्य छुट्टी लेकर फरार

गोविंद शर्मा
देवबंद (महानाद) : ग्राम जटोला दामोदरपुर निवासी छात्र रोहित शर्मा पर परीक्षा समाप्त होते ही कालेज प्रांगण में दुगचाडा गांव निवासी कई युवकों ने लाठी-डंडों, रॉड आदि से हमला कर घायल कर दिया। छात्र को बचाने आये उसके पिता को भी गम्भीर चोटें आई हैं।

देवेन्द्र शर्मा ने कोतवाली देवबंद में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र रोहित शर्मा ग्राम गंगदासपुर स्थित महाराज सिंह इन्टर कॉलेज में 10वीं का छात्र है। कॉलेज में अर्द्धवार्षिक परिक्षा चल रही हैं। उनका पुत्र रोहित जैसे ही परीक्षा देकर जैसे ही बाहर निकला ग्राम दुगचाड़ा निवासी देवेश, प्रियांशु पुत्रगण पुष्पेंद्र, पुष्पेंद्र पुत्र बुला सिह, अक्षत पुत्र नामालूम व अन्य कई लोग कॉलेज कैम्पस में घुस आये और उनके पुत्र पर लाठी-डंडों, राूड आदि से हमला कर घायल कर दिया। जब उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की तो इन लोगों ने उन पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने बीच बचाव के लिए आये अध्यापकों के साथ भी मारपीट की।

घटना की जानकारी होने पर प्रधानाचार्य मारपीट के बाद आये और बाद में छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र देकर कॉलेज से चले गये। उल्लेखनीय है हमलावरों में एक जेल से छूटा अपराधी भी शामिल है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles