spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

कमिश्नर दीपक रावत ने किये गर्जिया देवी के दर्शन, किया मंदिर का निरीक्षण

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत शनिवार को गर्जिया मंदिर पहुंचे तथा पूजा अर्चना मांता गर्जिया के दर्शन कर मंदिर का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर गर्जिया मंदिर समिति के सचिव डॉ. देवीदत्त दानी, गोविन्द बधानी, रमेश मिश्रा, डीके सुयाल, मोनू यादव ने उन्हें मां गर्जिया देवी की फोटो तथा एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गर्जिया मंदिर परिसर में स्थित सेतु के क्षतिग्रस्त होने की मरम्मत कार्य एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजी गई प्रोजेक्ट रिपोर्ट जिसकी लागत 8,70,000 रुपये थी। अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा तत्कालीन धनराशि स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया और जिलाधिकारी नैनीताल से फोन पर वार्तालाप की गई। डीएम ने उन्हें जल्द कार्य करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles