spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री धामी का पुतला, लगाया खनन माफियाओं के प्रेमी होने का आरोप

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज महाराणा प्रताप चौक पर खनन माफियाओं के प्रेमी बने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खनन माफियाओं के प्रेमी व शुभचिंतक बनकर रह गए हैं। उन्हें प्रदेश की जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खनन माफियाओं को खुला संरक्षण दे रही है। आज प्रदेश की नदियों से खनन निकालकर भविष्य के लिए खतरे को बल देने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं के ओवरलोड वाहनों से विभिन्न क्षेत्रों की सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई है।

संदीप सहगल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि खनन माफियाओं की पार्टी बनकर भाजपा मात्र अपनी तिजोरी भरने का काम कर रही हैं।

पुतला फूंकने वालों में अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉबी, इन्दुमान, शशांक सिंह, विमल गुड़िया, चेतन अरोरा, अजिता शर्मा, इन्दर सिंह एडवोकेट, गौतम मेहरोत्रा, सुभाष पाल, त्रिलोक अधिकारी, ब्रह्मा सिंह पाल, डॉक्टर आरिफ मंसूरी, वसीम, विकल्प गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, महेंद्र लोहिया, फिरोज हुसैन पार्षद, मंसूर अली मंसूरी, राशिद फारूकी, मंसूर अली मेफेयर, दिलशाद अंसारी, आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम, सारिम सैफी, जफर मुन्ना, प्रीत बम, रवि ढींगरा, नितिन कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्यास माहिगीर, मुशर्रफ हुसैन आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles