spot_img
spot_img
Saturday, April 11, 2026
spot_img

काशीपुर : कांग्रेसियों ने मनाया कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नव चेतना भवन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर महान विभूतियों को याद किया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, मुक्ता सिंह, मीनू गुप्ता, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, आशीष अरोरा बॉबी, शशांक सिंह आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस ही विकास की जननी है। 60 वर्षों से कांग्रेस देश के प्रत्येक नागरिक को जमीनी स्तर पर विकास करने में सक्षम भूमिका निभाने में आगे रही। कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आवाहन किया कि इस बार विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाते हुए क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक हर हाल में जितायें।

इस मौके पर विमल गुड़िया, अजिता शर्मा, अब्दुल सलीम एड., गौतम मेहरोत्रा, राजू छीना, अर्पित मेहरोत्रा, सुभाष पाल, ब्रह्मा सिंह पाल, विकल्प गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, डॉ. रमेश कश्यप, गीता चौहान, रोशनी बेगम, प्रदीप जोशी, अब्दुल अजीज कुरैशी, मंसूर अली मंसूरी, नितिन कौशिक, विकास कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्याज माहिगीर आदि कांग्रेसी मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles