spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

कांग्रेस ही कर सकती है उत्तराखंड का विकास : दीपिका गुड़िया

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल के आदेशनुसार ‘कांग्रेस चली गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के संदेशों एवं नीतियों को जन-जन, घर-घर तक पहुंचाने के लिए आज ग्राम गुलड़िया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता से सम्पर्क किया एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी ध्वज देकर कांग्रेस के पक्ष में जन जागरण की अपील क्षेत्र की जनता से की। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर रुपरेखा तैयार की एवं सभी कांग्रेस जनों एवं नागरिकों ने देशभक्ति के गीत भी गुनगुनाए।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कांग्रेस पार्टी की विकासपरक नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि संपूर्ण प्रदेश एवं देश विकास केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है अन्य कोई नहीं। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सच्चे सिपाही कि तरह से पार्टी स्तर से जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य पर अडिग रहकर कार्य कर रहा है तथा चौपालों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र कि जनता को भाजपा की कुरूतियों के बारे में भी अवगत करा रहा है।

दीपिका गुड़िया ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास ना कर अपने अस्तित्व को खत्म कर रही है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान रियासत हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष रोशनी बेगम, इरफान, विमल गुड़िया, दीपक गुप्ता, शादाब, आकिब सहित ग्रामीण क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles