spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

सल्ट : मौलेखाल शोभा यात्रा में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

मोहित गोयल
सल्ट (महानाद : क्षेत्र में जगह-जगह श्री राम के भव्य कार्यक्रम आयोजित कर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जोर शोर से मनाया गया। कहीं एक दिवसीय रामलीला का मंचन किया गया तो कहीं शोभा यात्रा निकाली गई। जगह-जगह आयोजित किए गए भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विकासखंड सल्ट में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की सुन्दर झाँकी भी निकाली गई। श्रीराम मंदिर अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मौलेखाल से कवराढैय्या होते हुए जालीखान तक शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसके बाद मनकामनेश्वरी देवी मंदिर में विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में शामिल होने के लिये भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों महिलाऐं अपने पारम्परिक परिधानों में सजधजकर कलश उठाकर यात्रा में शामिल हुई। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा सल्ट राममय हो गया। यात्रा के संयोजक विहिप के सभी कार्यकर्ताओं ने सफल आयोजन के लिए सभी भक्तों को धन्यवाद दिया।

यात्रा में यात्रा संयोजक विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्कर बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष विक्रम रावत, प्रखंड अध्यक्ष गणेश रावत, संयोजक सुबोध ध्यानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित मेहरा, गौ रक्षा प्रमुख शिवम नैनवाल, भुवन असनौड़ा, पूरन रावत, मनवर सिंह अधिकारी, हरीश बंगारी, महेश्वर मेहरा, गिरीश नैनवाल, मनोज कुमार, रवि दत्त, महेश भट्ट आदि सैकड़ों विहिप कार्यकर्ता मौजूद रहे,

वहीं, सल्ट विकासखण्ड के मानिला में भगवान श्रीराम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामलीला का मंचन व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। मल्ला मानिला मंदिर व इंटर कॉलेज रंगमंच में आयोजित कार्यक्रम में सल्ट विधायक महेश जीना मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। विधायक ने सभी क्षेत्रवासीयों को इस शुभ अवसर की बधाई देते हुए भगवान राम के आचरण को अपनाने की बात कही। इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पूरे देश, राज्य व उनके क्षेत्र में राम राज्य की स्थापना हो ऐसी उनकी इच्छा है।

इस अवसर पर सदर बाजार, कुणीधार व मल्ला मानिला में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी। साथ ही सुन्दर कांड व एक दिवसीय रामलीला रंगमंचन के बाद भंडारा भी किया गया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट, मंदिर समिति के अध्यक्ष किशोर बवाड़ी, भगवत बोरा, मनोज सिंह, विधायक के पीआरओ हरी राम आर्या, ग्राम प्रधान भास्करानन्द, नरेन्द्र भंडारी, कुंदन बिष्ट, कुंदन भंडारी, महेंद्र राणा, दिनेश पवार, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles