spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

सड़क पर उतरे दीपक बाली, करी विकास कार्यों की शुरुआत

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): काशीपुर के नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली नगर निगम चुनाव में जनता से किये गये संकल्पों को मूर्तरूप देने के लिए आज सड़क पर उतर पड़े। बाली ने रामलीला मैदान के सामने फीता काटकर अपने संकल्प अभियान की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि काशीपुरवासियों को गड्ढा मुक्त सड़कें उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

आपको बता दें कि चुनाव के दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली ने जनता से वादे नहीं किये थे बल्कि संकल्प लिया था कि काशीपुर का बहुमुखी विकास करेंगे। अपने उन्हीं संकल्पों को पूरा करने के लिए मेयर बाली आज एक्शन में नजर आये।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ‘शहीद दिवस’ पर उन्हें नमन करने के उपरांत दीपक बाली ने रामलीला ग्राउंड के सामने फीता काट कर नगर व क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाने की मुहिम शुरू की। नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली ने बताया कि आम जनता के साथ ही एआरटीओ काशीपुर की टीम, एनएच व नगर निगम के अधिकारियों के साथ सड़कों के पॉट होल्स भरने का कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य में खालसा फाउंडेशन की टीम के साथ उन्होंने भी श्रमदान किया। बाली ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान शुरू की गई यह मुहिम सड़क सुरक्षा के प्रति भी समर्पित रहेगी।

आज के कार्यक्रम में नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली, एआरटीओ विमल पाण्डे, नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय, एनएच के जेई सुमित वर्मा व रंजीत बहादुर, एनएच के ठेकेदार जैनेन्द्र शर्मा, खालसा फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जगमोहन बंटी, विजय कुमार, संयोग चावला, विजय कुमार, हरदीप सिंह, हरिओम, भाजपा पदाधिकारी बिट्टू राणा, अमित नारंग, साहब सिंह, दिनेश नेगी, चौ. समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, पवित्र शर्मा, उदित अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, लवीश अरोरा, शोभित गुड़िया, पुष्कर बिष्ट, मुकेश जोशी, चौ. विजयपाल, राधा चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles