spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

काशीपुर : शपथ ग्रहण से पहले ही दीपक बाली ने शुरु की शहर सुधारने की मुहिम

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मेयर पद की शपथ लेने से पहले ही काशीपुर के नये मेयर दीपक बाली ने शहर को सुधारने की मुहिम शुरु कर दी है। दीपक बाली कल 30 जनवरी, 2025 बृहस्पतिवार को प्रातः 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ‘शहीद दिवस’ पर बापू को नमन कर महाराणा प्रताप चौक के पास वाले ओवर ब्रिज के निकट नगर व क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाने की मुहिम शुरू करेंगे।

दीपक बाली यह शुरुआत आम जनता के साथ मिलकर करेंगे, जिसमें एआरटीओ काशीपुर की टीम, एनएच व नगर निगम के अधिकारियों के साथ सड़कों के पॉट होल्स भरने का कार्य शुरू किया जाएगा । यह अभियान जन सहयोग से होगा, जिसमें खालसा फाउंडेशन की टीम के साथ मेयर दीपक बाली भी श्रमदान करेंगे।

बता दें कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान शुरू की गई यह मुहिम सड़क सुरक्षा के प्रति भी समर्पित रहेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles